• गुणायतन

    आत्म विकास का दिव्य सदन

    जैन दर्शन में आत्मशक्तियों के विकास अथवा आत्मा से परमात्मा बनने की शिखर यात्रा के क्रमिक सोपानों को चौदह गुणस्थानों द्वारा बहुत सुंदर ढंग से विवेचित किया गया है.
  • गुणायतन

    आत्म विकास का दिव्य सदन

    जैन दर्शन में आत्मशक्तियों के विकास अथवा आत्मा से परमात्मा बनने की शिखर यात्रा के क्रमिक सोपानों को चौदह गुणस्थानों द्वारा बहुत सुंदर ढंग से विवेचित किया गया है.

    प्रथम तल मंडोवर

    जिनालय की बाहरी दीवार जिसे मंडोवर कहा जाता है, की प्रथम पंक्ति में शक्ति के प्रतीक हाथी दिखाए गए हैं। गजराज के ऊपर इंद्र-इंद्राणी प्रसन्न मुद्रा में जोड़े के साथ जिनालय की ओर जाते हुए दिखाए गए हैं। द्वितीय पंक्ति में बेल अंकित की गई है, जो कि प्रगति के प्रतीक के रूप में है। तृतीय पंक्ति में पुष्प हैं, जो कि प्रसन्नता की अभिव्यक्ति करता है। चतुर्थ पंक्ति में इन्द्र अलग-अलग मुद्राओं में दिखाए गए हैं।

    ६४ ऋद्धि के प्रतीक ६४ स्तंभ

    ६४ ऋद्धि के प्रतीक ६४ स्तंभों का उल्लेख विशेष रूप से तंत्र-मंत्र की प्राचीन विद्या में किया जाता है। यहां "६४ स्तंभ" का प्रतीक विभिन्न सिद्धियों और शक्तियों के रूप में होता है। हर स्तंभ को एक विशिष्ट सिद्धि या ऋद्धि से जोड़ा जाता है, जैसे ध्यान, तप, साधना, और विशेष प्रकार की मानसिक और शारीरिक शक्तियाँ।

    मुख्य स्तंभ

    उसी के ऊपर में एक समुद्री जीव को अंकित किया गया है, जिसे 'ग्रासमुख' कहा जाता है, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है। जिनालय में भूतल तथा प्रथम तल पर चतुर्मुखी द्वार हैं, उत्तर दिशा से जिनालय में प्रवेश होगा।

    वागला

    प्रत्येक दो इन्द्रों के बीच 'वागला' की आकृति दिखाई गई है, जो नकारात्मक ऊर्जा को जिनालय में प्रवेश नहीं करने देता है। स्तंभों पर आधारित इस जिनालय के भूतल पर ६४ स्तंभों का निर्माण किया गया है। सभी स्तंभ मिन्न- भिन्न प्रकार की नक्काशी से सुसज्जित हैं, जिनमें मुख्य रूप से वीतरागता की प्रतीक मुनि मुद्रा को दर्शाया गया है। भूतल में गंध कुटी के आधार के रूप में एक मुख्य स्तंभ का निर्माण किया गया है। ६४ चँवर झुलाते हुए इंद्र बनाए गए हैं।